हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, देखें कब शुरू आवेदन ?

 | 
हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, देखें कब शुरू आवेदन ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में HTET परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 26 और 27 दिसंबर को होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। Haryana News

चेयरमैन बोले- 

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर धूपड़ ने कहा कि HTET की तारीख फाइनल हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसे ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें। पहले की तरह 26 दिसंबर को शाम की शिफ्ट में और 27 दिसंबर को सुबह व शाम, दोनों शिफ्ट में परीक्षा होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News