हरियाणा में 4 और 5 जुलाई को होगी HTET परीक्षा, DC के धारा 163 लागू करने के निर्देश
Udaipur Times, Haryana News, झज्जर : आगामी 04 व 05 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को एचटेट के आयोजन को लेकर लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीईओ रतिंद्र सिंह व निपुण जिला कोऑर्डिनेटर डॉ सुदर्शन पूनिया ने परीक्षा को लेकर किये गए प्रबंधों बारे डीसी को विस्तृत जानकारी दी।
एचटेट को लेकर झज्जर में 11 और बहादुरगढ़ में 3 परीक्षा केंद्र
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 केंद्र झज्जर तथा 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 8649 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। दो दिन में होने वाली तीनों लेवल की परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
परीक्षाओं के मद्देजनर बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से हो पालना
बैठक में डीसी ने शिक्षा विभाग सहित सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी गंभीरता से पालना की जाए ताकि परीक्षा निर्बाध रूप से आयोजित हो।
यह रहेगा एचटेट का शेड्यूल
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 04 जुलाई को सायं कालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 05 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर एचटेट लेवल 3 परीक्षा में 2480, लेवल 2 परीक्षा में 4352 और लेवल-1 परीक्षा में 1817 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व तैयारियां पूरी कर ली जाएं तथा परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
एचटेट को लेकर परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में बंद रहेंगी फ़ोटो स्टेट की दुकानें
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने आगामी 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा को लेकर धारा 163 के अंतर्गत जारी किए आदेश
