Google और Apple की जबरदस्त टक्कर, Pixel 11 Pro या iPhone 18 Pro कौन-सा रहेगा फायदेमंद ?

 | 
Google और Apple की जबरदस्त टक्कर, Pixel 11 Pro या iPhone 18 Pro कौन-सा रहेगा फायदेमंद ?

Udaipur Times, Pixel 11 Pro Vs iPhone 18 Pro : अगले दो महीने स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। Google अगस्त में अपनी Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जबकि Apple सितंबर में iPhone 18 सीरीज पेश कर सकता है। लॉन्च से पहले दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोनों के फीचर्स और कीमत को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।

डिस्प्ले में Pixel 11 Pro को मिल सकता है बढ़त

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

वहीं Google Pixel 11 Pro में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

कैमरे में दोनों की होगी कड़ी टक्कर

iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
वहीं Pixel 11 Pro में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर और बैटरी

iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि Pixel 11 Pro में Google Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

बैटरी की बात करें तो Pixel 11 Pro में 4,707mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। वहीं iPhone 18 Pro में 4,288mAh की बैटरी और 40W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च डेट और संभावित कीमत

Google ने पुष्टि की है कि Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को भारत समेत वैश्विक बाजार में लॉन्च होगी।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple 9 सितंबर 2026 को iPhone 18 Pro पेश कर सकता है।

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,44,990 रुपये से 1,49,900 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं Pixel 11 Pro की कीमत 1,19,999 रुपये से 1,24,999 रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News