विशाल निःशुल्क चर्म, रतिज एवं कुष्ठ रोग शिविर

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा 20 व 21 मार्च को सुबह 9 से 2 बजे तक गीतांजली परिसर में विशाल निःशुल्क चर्म, रतिज एवं कुष्ठ रोग शिविर आयोजित होगा।

 | 

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा 20 व 21 मार्च को सुबह 9 से 2 बजे तक गीतांजली परिसर में विशाल निःशुल्क चर्म, रतिज एवं कुष्ठ रोग शिविर आयोजित होगा।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के चर्म विभाग के डॉ कल्पना गुप्ता एवं डॉ निधीश अग्रवाल अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे। शिविर में मस्सों का निदान, फोटोथेरेपी और केमिकल पिलिंग, माईक्रोडरमाएबरेजन, मुहासों के निशानों से निदान व कालेपन का इलाज उपलब्ध होगा। इसके अलावा लेजर द्वारा उपचार में अनचाहे बाल, अपर लिप, फुल फेस, एक्जि़ला, झुर्रियां, अनचाहे दाग एवं अनचाहे टैटू का इलाज रियायती दरों पर होगा।

शिविर दरों को लागू करने के लिए पंजिकरण अनिवार्य है। गीतांजली निःशुल्क बस सेवा सुबह 8.30 बजे से चेतक सर्कल से नियमित अंतराल पर उपलब्ध होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News