geetanjali-udaipurtimes

कुम्हारिया तालाब में जलकुम्भी का भारी फैलाव

मदार नहर गन्दगी से अटी पड़ी है वही कुम्हारिया तालाब में जलकुम्भी का भारी फैलाव हो गया है। दोनों ही स्थानो पर तुरंत सफाई व नियंत्रण की दरकार है। उक्त चिंता झील मित्र संस्थान ,झील संरक्षण समिति व डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के सांझे में आयोजित संवाद में व्यक्त की गयी।

 | 

झील मित्र संस्थान के तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि कुम्हारिया तालाब में डीवीडिंग मशीन से शीघ्र जलकुम्भी हटाई जाये। कुम्हारिया में सीवरेज का भारी मात्रा में जाना जलकुम्भी को पोषित कर रहा है। समय रहते इसे नहीं रोक गया तो कुम्हारिया तालाब इतिहास बन कर रह जाएगा।

डॉ अनिल मेहता व नन्द किशोर शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक नियंत्रण के आभाव में झीलों में निरंतर कचरा फैका जा रहा है। गन्दगी व कचरे को झीलों में जाने से रोकने की कोई नियमित कवायद नहीं हो रही है। मदार नहर गन्दगी से अटी पड़ी है किन्तु इसकी सफाई नहीं हो रही है।

संवाद पश्चात प्रसिद्ध गांधीवादी एवं गांधी कथा के प्रणेता स्वतंत्रता सेनानी नारायण भाई देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।

संवाद पूर्व  रंगसागर झील क्षेत्र से घरेलु कचरा ,प्लास्टिक, पॉलीथीन. शराब की खली बोतले,सडी खाद्य सामग्री,व जलीय घास निकली गयी। श्रमदान में रमेश चन्द्र राजपूत ,मोहन सिंह चौहान ,दीपेश सोनी,प्रताप सिंह राठोड ,रामलाल गेहलोत ,जगदीश सिंह राठोड,अम्बालाल नकवाल,पंकज कुमावत,अजय स्वर्णकार,तेज शंकर पालीवाल व नन्द किशोर शर्मा ने भाग लिया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal