पेगम्बर साहब के अपमान पर मानव श्रृखंला बना कर दिया ज्ञापन
आज पोपुलर फ्रण्ट ऑफ इण्डिया चित्तौडगढ़ के नेतृत्व में कई मुस्लिम समाज के संगठनो ने चार्ली एब्दो मे प्रकाशित पेगम्बर साहब के कार्टून का विरोध किया व ज्ञापन सौपा।

आज पोपुलर फ्रण्ट ऑफ इण्डिया चित्तौडगढ़ के नेतृत्व में कई मुस्लिम समाज के संगठनो ने चार्ली एब्दो मे प्रकाशित पेगम्बर साहब के कार्टून का विरोध किया व ज्ञापन सौपा।
आज कलेक्ट्री चौराहे पर 11:30 बजे पोपुलर फ्रण्ट ऑफ इण्डिया ने कई मुस्लिम संगठनो व दलो के साथ मिल कर चार्ली एब्दो मेग्जीन मे छपे पेगम्बर साहब के कार्टून का नारेबाजी कर विरोध किया। व सभी समाज के लोगो ने कलेक्ट्री चौराहे पर मानव श्रृंखला बना कर चार्ली एब्दो मैग्जीन की फोटोप्रतियॉ जला कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टेªट चित्तौडगढ के जरीये राष्ट्रपति महामहिम के नाम ज्ञापन देकर चार्ली एब्दो मेग्जीन को भारत मे प्रतिबंध लगाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पोपुलर फ्रण्ट ऑफ इण्डिया चितौडगढ के जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन , सचिव आवेश अख्तर , सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी इण्डिया के जिलाध्यक्ष आरिफ अली एडवोकेट, महासचिव जाहिर मदानी, पंचायत निलगरान समाज के अध्यक्ष मोहम्मद असलम कुका, नागौरी लौहरान समाज के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद नागोरी, पूर्व सदर मोहम्मद रफीक नागौरी मुस्लिम महासभाध्यक्ष शकील शेख , नगर अध्यक्ष आबिद खान , तन्जीम-ए-मैवातियान के अध्यक्ष अनवर हुसैन, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश सचिव इम्तियाज लौहार, असरा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दिक नूरी , अंजुमन संस्थान बेगूं के सदर हाजी निजामुद्दीन , सचिव हाजी चांद मोहम्मद, मुख्तार अली एडवोकेट ने भी विरोध कर ज्ञापन सौपा।
इस दौरान ज्ञापन देने के पूर्व कलेक्ट्री चौराहे पर मानव श्रंृखला बनायी गयी जिसमें आरिफ नागौरी, मौलाना रिजवान साहब, अहमदनूर अत्तारी, मुनीर अत्तारी, जुल्फीकार मुल्तानी, युसुफ खान पूर्व रिटायर्ड एएसआई उपस्थित थे।
