मानवाधिकार शपथ 10 को

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की ओर से 4 दिसम्बर से मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह मनाये जाने का निर्णय किया गया है।

 | 
मानवाधिकार शपथ 10 को

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की ओर से 4 दिसम्बर से मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह मनाये जाने का निर्णय किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने उदयपुर जिले के सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार तथा विकास अधिकारियों को संदेश जारी कर निर्देश दिये है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं एवं पंचायतों के माध्यम से मानवाधिकारों की जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के लिए विविध कार्यक्रम संचालित करें।

साथ ही 10 दिसम्बर को समापन कार्यक्रम के मौके पर ‘‘मानवाधिकार शपथ‘‘ भी सुनिश्चित की जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News