बेजुबान गधे पर इंसान की हैवानियत

कल शाम भवानी बंजारा नामक व्यक्ति ने नशे मे धुत होकर बेज़ुबान गधे को लट्ठ से इतना मारा की गधा खून से लथ पथ हो गया। एनिमल एड की हेल्प लाईन पर शाम को सेक्टर 14 नेला तालाब से एक पशु प्रेमी द्वारा फोन आया कि एक व्यक्ति नशे मे धुत होकर किसी गधे को बांधकर बुरी तरह लठ से मार रहा है। यह सूचना पाते ही एनिमल एड का बचाव दल वहा पहुचा।

 | 
बेजुबान गधे पर इंसान की हैवानियत

कल शाम भवानी बंजारा नामक व्यक्ति ने नशे मे धुत  होकर बेज़ुबान गधे को लट्ठ से इतना मारा की गधा खून से लथ पथ हो गया। एनिमल एड की हेल्प लाईन पर शाम को सेक्टर 14 नेला तालाब से एक पशु प्रेमी द्वारा फोन आया कि एक व्यक्ति नशे मे धुत होकर किसी गधे को बांधकर बुरी तरह लठ से मार रहा है। यह सूचना पाते ही एनिमल एड का बचाव दल वहा पहुचा। और पाया कि गधे को बुरी तरह से घायल कर दिया है व गधा खुन से पुरी तरह लथ पथ हो गया है। उसके सिर व ऑख के पास गम्भीर चोटे आई हुई थी। और अत्यधिक रक्त का रिसाव हो रहा था।

एनिमल एड के बचाव दल द्वारा आस पास लोगों से पुछताछ करने पर पाया कि भवानी बंजारा जिसके वाहन संख्या RJ 27-4498 ने गधे को पीटा है व जिसके पास और भी गधे है। गधे को तुरन्त राजकीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया व उसका मेडिकल करवाया गया। तथा उसे प्राथमिक उपचार भी दिया गया। तथा इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए एनिमल एड द्वारा उक्त असामाजिक व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत गोवर्धन विलास थाने मे मामला दर्ज करवाया गया। जिसमे उसके पिता को गिरफ्तार किया गया व मुल्जिम भवानी बंजारा फरार है।

बेजुबान गधे पर इंसान की हैवानियत

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News