इंसानियत शर्मसार प्रेमी जोड़े के हाथ पैर बांधकर निर्वस्त्र घुमाया
उदयपुर जिले के चिरवा क्षेत्र के सरे खुर्द गांव में आज इंसानियत को तार तार कर देने वाला एक शर्मनाक हादसा पेश आया। यहाँ एक प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई, उसके बाद प्रेमी जोड़े के हाथ पैर बांधकर गांव में निर्वस्त्र ही घुमाया गया। इतने पर भी इंसानियत को शर्मसार करने वालो का दिल नहीं भरा तो पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना डाला। न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसको सोशल साइट पर वायरल भी कर दिया।

वीडियो के वायरल होने और मीडिया तक बात पहुँचने पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई और आनन् फानन में जिला पुलिस अधीक्षक ने सुखेर थानाधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस पर सुखेर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
सुखेर थानाधिकारी मोतीराम ने बताया की चीरवा के सरे खुर्द गांव की दुर्गा गमेती का विवाह तारु गमेती का ब्याह हुआ था जिसका दुर्गा ने पंचायत के सामने पांच साल पहले ही तोड़ दिया था। उसके बाद दुर्गा ने झाड़ोल के मांगीलाल गमेती से नाता कर लिया था लेकिन दुर्गा उसे भी छोड़कर पुनः आकर गाँव के रामलाल गमेती के घर आ गई। इस बात का पता पूर्व पति तारु को चला तो अपने काका लालू गमेती और भाई हरीश गमेती के साथ आ धमका और दुर्गा और रामलाल के साथ जमकर मारपीट की और इन दोनों को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर लिया।
सुखेर थाना पुलिस ने तारु गमेती, उसके काका लालू गमेती और भी हरीश गमेती के मामला दर्ज कर लिया और लालू और हरीश को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी तारु गमेती अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।