कटारिया के हाथों भा.ज.पा में जुड़े सौ कार्यकर्ता

कलडवास में भा.ज.पा गीर्वा युवा मण्डल की मासिक बैठक के अंतर्गत आज सदस्यता अभियान में सौ नए युवा कार्यकर्ताओ ने भा.ज.पा की सदस्यता ग्रहण की।

 | 

कटारिया के हाथों भा.ज.पा में जुड़े सौ कार्यकर्ता

कलडवास में भा.ज.पा गीर्वा युवा मण्डल की मासिक बैठक के अंतर्गत आज सदस्यता अभियान में सौ नए युवा कार्यकर्ताओ ने भा.ज.पा की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी अनुसार आज कलडवास,लकडवास एवं कानपूर मादडी के भा.ज.पा गीर्वा युवा मण्डल की बैठक थी जिसमे नव निर्वाचित नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सौ युवाओ को भा.ज.पा की सदस्यता दिलवाई, तथा पार्टी के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलवाई।

भा.ज.पा गीर्वा मण्डल के जगतसिंह शक्तावत ने बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने तथा गीर्वा से पार्टी के प्रत्याक्षी को विजय दिलवाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई हैं। मण्डल के पहले प्रयास में सौ युवाओं को पार्टी से जोड़ा गया है।

इस मौके पर सभा में कटारिया के साथ दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, ओनर सिंह देवड़ा, के साथ – साथ सैकड़ो की सख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News