पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या
उदयपुर 17 मार्च 2020 । शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 के एक घर में पति -पत्नी की रहस्यमय परिस्थितियों में शव पाए गए। पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला तो पति घर का शव घर बरामदे में फांसी पर लटका मिला। घर की एक दीवार पर सुसाइड का कारण लिखा मिला है जिसमें उनकी मौत के लिए किसी उमाशंकर उर्फ़ सेंटी को जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार उदयपुर के सेक्टर 14 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेंटर का काम करने वाले मूलतः अजमेर निवासी 52 वर्षीय सुनील सोनी पिता गंगाकिशन सोनी अपनी 38 वर्षीया पत्नी सुमन के साथ चार-पांच साल से किराए पर रहता है। सुमन किसी आश्रम में खाना बनाने का कार्य करती है। बताया जाता है की सुनील के शक्की मिजाज़ के चलते दोनों में अक्सर अनबन रहती है। सुनील अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।
आज सुबह से घर में कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक ने देखा तो घर में सुनील का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। अंदर झांका तो कमरे में बिस्तर पर सुमन मृत अवस्था में थी। सूचना पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को मोर्चरी में भिजवाया। घर में एक दीवार पर लिखा है - हमारी मौत का जिम्मेदार उमाशंकर उर्फ सेन्टी बन्ना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है की शादी के 20 साल भी दोनों के पास कोई संतान नहीं थी। वहीं सुनील अपनी पत्नी सुमन के चरित्र पर भी संदेह करता था। दोनों ने दो दिन पहले ही महिला पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजीनामा होने पर दोनों ने ही रिपोर्ट वापिस भी ले ली थी। वहीं मौके पर हालात देखकर लगता है कि पहले सुमन की हत्या की गई। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। बिस्तर पर उसकी चूड़ियां भी टूटी मिली हैँ।