शादी के 15 दिन बाद पति ने छोड़ा, IRS अफसर बन दिया धोखे का जवाब, एक सीख ने बदली जिंदगी

 | 
शादी के 15 दिन बाद पति ने छोड़ा, IRS अफसर बन दिया धोखे का जवाब, एक सीख ने बदली जिंदगी

Success Story of IRS Komal Ganatra: कहते है की मेहनत करना कभी बेकार नहीं होता है और जो मेहनत करते है वे सफल जरूर होते है। कभी-कभी इंसान को मिला धोका भी उसकी ताकत बन आता है और धोखा खाया इंसान कभी कभी इतना मजबूती से लड़ता है की वह एक न एक दिन इतिहास रचा देता है। कुछ लोग उसी धोखे के दर्द को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लेते हैं। 

आज हम आपको उसी महिला की कहानी बताने आ रहे है जिन्होंने एक धोखे को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना अपनी मेहनत लग्न से बड़ा मुकाम हासिल किया है, आज हम बात क रहे है कोमल गणात्रा की। Success Story

जिन्होंने एक मिसाल पेश की है। शादी के 15 दिन बाद ही पति ने उन्हें छोड़ दिया था। इससे उनको बड़ा झटका लगा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर पिता की एक सीख से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई और UPSC क्रैक करके IRS बनीं। 

शादी के 15 दिन बाद पति ने छोड़ा, IRS अफसर बन दिया धोखे का जवाब

चमक गई जिंदगी

कोमल गणात्रा मूल रूप से गुजरात के अमरेली जिले की रहने वाली हैं।  वे गुजराती मीडियम से पढ़ी हुई है। उनके पिता टीचर थे। उनके पिता ने उन्हें 4 साल की उम्र में सिखाया था कि बड़े होकर IAS बनना है। उनके पिता छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते थे, जिससे बच्चे आगे बढ़ सकें। इसी वजह से उन्हे अलग-अलग विश्वविद्यालयों से 3 भाषाओं में उच्च शिक्षा हासिल की। Success Story

नहीं रुकीं कोमल

इंजीनियरिंग कंप्लीट करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके साथ वह पढ़ाती भी थीं। इस दौरान उनकी शादी एक NRI से हो गई लेकिन उनके पति नहीं चाहते थे कि वह सिविल सर्विस में आगे जाएं। 

शादी के केवल 15 दिन बाद ही उनके पति उन्हें छोड़कर विदेश चले गए। इस रिश्ते में मिले धोखे ने उन्हें अंदर बिल्कुल तोड़ दिया लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को संभाला और बड़ा करने का फैसला लिया। Success Story

उसी ने छोड़ा

साल 2008 में कोमल ने गुजरात लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास कर ली थी। उसी दौरान उनकी शादी तय हो गई, जिसके कारण उन्होंने इंटरव्यू में शामिल न होने का फैसला लिया। शादी के बाद उन्हें लगा था कि उनकी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी, लेकिन सब कुछ बदल गया। विदेश जाने के बाद उनके पति ने उनसे कभी बात नहीं की। Success Story

शादी के 15 दिन बाद पति ने छोड़ा, IRS अफसर बन दिया धोखे का जवाब

UPSC की तैयारी

 कोमल अपने माता-पिता के घर लौट आईं, लेकिन वहां भी लोगों के तानों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद उन्होंने गांव में जाकर रहने का फैसला किया कहाँ कोई सुविधा नहीं थी। 

शादी के 15 दिन बाद पति ने छोड़ा, IRS अफसर बन दिया धोखे का जवाब

अधिकारी बन दिया जवाब

UPSC में उन्होंने लगातार तीन प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। चौथे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 2012 में UPSC में ऑल इंडिया 591वीं रैंक हासिल की। Success Story ट्रेनिंग पूरी होने के बाद IRS अधिकारी बनने का सपना पूरा कर पति के धोखे और सामाजिक तानों का जवाब दिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News