चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या
एसएचओ मांगीलाल ने बताया कि निंबाहेड़ा हाल सियालपुरा, लखावली निवासी दुर्गा राव (30) की उसके पति भरत राव ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना तड़के 4 से 5 बजे की बताई जा रही है। दुर्गा गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन थी। भरत उसके चरित्र पर संदेह करता था और नौकरी करने पर ऐतराज जताता था। इसको लेकर दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे।
उदयपुर में सुखेर क्षेत्र के लखावली के सियालपुरा में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते मासूम बच्चे के सामने ही पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बच्चे की चीखें सुनकर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी पति हत्या कर फरार हो गया। महिला पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, भीलों के बेदला के गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन थी। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
एसएचओ मांगीलाल ने बताया कि निंबाहेड़ा हाल सियालपुरा, लखावली निवासी दुर्गा राव (30) की उसके पति भरत राव ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना तड़के 4 से 5 बजे की बताई जा रही है। दुर्गा गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन थी। भरत उसके चरित्र पर संदेह करता था और नौकरी करने पर ऐतराज जताता था। इसको लेकर दोनों में आए दिन झगड़े होते रहते थे।
घटना के समय 10 वर्ष की बेटी संस्कृति अपने नाना के घर पर थी और चार साल का बेटा कल्पेश मां के साथ घर पर ही था। मंगलवार तड़के दोनों के बीच चरित्र संदेह की बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवाज सुनकर पास सो रहा कल्पेश भी जाग गया। भरत ने चार साल के बच्चे के सामने ही दुर्गा पर चाकू से धावा बोल दिया। लगातार चाकू के हमले से दुर्गा निढाल हो गई। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर मकान मालकिन घटना स्थल तक पहुंची। लेकिन मकान का गेट अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो भरत के हाथ में चाकू था। मकान मालकिन ने ही पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने दरवाजा धक्का देकर खोलने की कोशिश भी की।
इस दौरान महिला हिम्मत कर गेट तक पहुंची और कुंदी खोलकर देखा तो वहीं बेहोश हो गई। भरत दूसरे गेट से निकला और फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पास रहने वाले महिला के पिता वहां पहुंचे और घायल दुर्गा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चचेरे भाई मनीष राव ने थाने में भरत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी।
एएसआई ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या की कि उसके हाथ और पैर पूरी तरह खून से सन गए। पूरे कमरे में जगह-जगह खून के धब्बे दिख रहे थे। महिला ने बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया लेकिन पेट, सीने पर हुए वारों से वह निढाल हो गई। भरत ने दुर्गा पर चाकू से 15 वार किए। भरत भागा तो खून के छाप से आंगन-दरवाजे तक छप गए।
Source: Dainik Bhaskar
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal