मतदान जागरूकता के लिए हुसैन बना रहे 130 फिट लंबी वॉल पेंटिंग

उदयपुर, 30 मार्च 2019, मतदान जागरूकता को लेकर जिला निर्वाचन विभाग जहां विभिन्न तरह के आयोजन कर आमजन को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास कर रहा है, वहीं अब आम लोग भी इस लोकतंत्र के उत्सव में स्व प्रेरणा से जुड़ने लगे हैं। उदयपुर के एक प्रसिद्ध आर्टिस्ट एम.ए.हुसैन ने भी मतदान जागरूकता के लिए फतह सागर झील किनारे 130 फीट लंबी वॉल पर मतदान जागरूकता की पेंटिंग बना रहे हैं।

 | 

हुसैन पिछले 4 दिनों से यहां पर पेंटिंग बना रहे हैं और हर आने जाने वाले लोग उनकी इस पेंटिंग को देखकर मतदान के लिए जागरूक भी हो रहे हैं। आर्टिस्ट हुसैन ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें 130 फीट लंबी वॉल पर पेंटिंग बनाने की अनुमति मिली। जिसके बाद उन्होंने यहां मतदान हेल्पलाइन नंबर 1950 के साथ ही कई संदेश अपनी पेंटिंग में बना रहे हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

खास बात यह भी है की गांव से लेकर शहर तक के विभिन्न मुद्दों और विकास के मुद्दों को भी हुसैन ने अपनी इस पेंटिंग में दर्शाए है, जिससे कि लोग इन मुद्दों को भी अपना ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक सही फैसला ले कर मतदान करे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News