हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन का बदला शेड्यूल, शुक्रवार को नहीं चलेगी ट्रेन
Udaipur Times, Hydrogen Train : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कल PM मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद आज यानी शनिवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन नहीं चली। शुक्रवार को ही हरियाणा के जींद में PM मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
आपको बता दें कि अब ट्रेन रविवार (19 जुलाई) से पटरी पर लौटेगी। अब सप्ताह में 6 दिन चलेगी ये ट्रेन और हर शुक्रवार मेंटेनेंस के लिए वीकऑफ रहेगा।
रेलवे मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा नया शेड्यूल जारी किया गया है। ये ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89.1 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 3200 किलोवाट के दो इंजन लगे हैं। ट्रेन नंबर 74010 (जींद–सोनीपत) सुबह 07:40 बजे जींद से रवाना होकर सुबह 09:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 74009 (सोनीपत–जींद) सुबह 10:40 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर 12:40 बजे जींद पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान यह ट्रेन जींद सिटी, गोहाना और मोहाना सहित कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी।
