Hyundai ने रिवील की अपनी नई इलेक्ट्रिक Neira EV, शानदार फीचर्स के साथ मात्र 39 मिनट में होगी 80 प्रतिशत तक चार्ज
Hyundai's New Electric MPV 'Nira EV' : दक्षिण कोरिया की जानी-मानी मशहूर कार कंपनी हुंडई (Hyundai) की ओर से इंडोनेशिया ऑटो शो 'GIIAS-2026' में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV नीरा का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया गया है। बता दें कि इंडोनेशियाई बाजार के लिए यह हुंडई की पहली 7 सीटर कार साबित होने वाली है।
7 सीटर के साथ-साथ इस कार में 490km तक की रेंज और 100kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 0 से 80% चार्ज होने की क्षमता है। दरअसल, तकनीकी रूप से यह कार भारत में बिकने वाली Kia Carens Clavis EV के प्लेटफॉर्म पर आधारित मानी जा रही है, जिसे भारत में जुलाई 2025 से बेचा जा रहा है।
कितनी होगी कार की कीमत
कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर अभी तक कार की कीमत और बुकिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। किआ कैरेंस EV के सेगमेंट को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में इसकी संभावित कीमत 20 लाख रुपये से 26 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
कैसा होगा 'Nira EV' का डिजाइन
साइड प्रोफाइल (Side profile) - इसमें लंबा रूफलाइन, बड़ी खिड़कियां, उभरे हुए व्हील आर्चेस, सिल्वर रूफ रेल्स और एयरोडायनामिक डिजाइन वाले डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए खास तौर पर बने Hankook iON Evo टायर्स दिए गए हैं।
फ्रंट लुक में फुल-विड्थ LED लाइट बार- इसके फ्रंट लुक के डिजाइन की बात करें तो कार में सामने की ओर हुंडई की सिग्नेचर फुल-विड्थ LED लाइट बार दी गई है, जो दोनों DRLs को जोड़ती है। इसमें बंद ग्रिल, वर्टिकल हेडलाइट्स और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे एक दमदार SUV जैसा लुक देती है।
रियर लुक - कार के पीछे की ओर टेलगेट पर एक पतली लाइट स्ट्रिप से जुड़ी वर्टिकल LED टेललाइट्स, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर और मजबूत बंपर दिया गया है।
केबिन का लेआउट क्या है कैरेंस EV जैसा
डैशबोर्ड और स्क्रीन्स: इसमें डुअल 12.3-इंच की इंटीग्रेटेड स्क्रीन्स हैं। एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए है। साथ में ऑटोमैटिक AC कंट्रोल पैनल और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल मिलता है।
स्टीयरिंग और अपहोल्स्ट्री: केबिन में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री, 2-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और उस पर 4-डॉट हुंडई लोगो है।
सीटिंग लेआउट: शोकेस किया गया मॉडल 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आया था। इसका 6-सीटर कैप्टन सीट वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है।
कार की बैटरी और रेंज
बैटरी ऑप्शंस - बताया जा रहा है कि Neira EV का प्लेटफॉर्म भारत में बिकने वाली Kia Carens Clavis EV जैसा ही है। इसलिए इसमें भी एक जैसे बैटरी विकल्प मिलने की संभावना है। इसमें 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक मिल सकते हैं।
ड्राइविंग रेंज - यह एक बार फुल चार्ज होने पर 404 किलोमीटर से लेकर 490 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
