Hyundai करने जा रही मार्केट में बड़ा धमाका, जल्द लाने जा रही है सबसे सस्ती कंपनी फिटेड CNG कार

 | 
Hyundai करने जा रही मार्केट में बड़ा धमाका, जल्द लाने जा रही है सबसे सस्ती कंपनी फिटेड CNG कार

Udaipur Times, Hyundai Bayon SUV : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए हुंडई अपनी SUV रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले समय में एक नई क्रॉसओवर SUV भारतीय बाजार में उतार सकती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में Hyundai Bayon नाम से जाना जाता है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV आकार के मामले में मौजूदा Venue से बड़ी और Creta से नीचे पोजिशन की जा सकती है। इसकी कीमत भी Creta से कम रखे जाने की उम्मीद है। यह नई SUV 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाले सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी मजबूत कर सकती है। 

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris और Fronx जैसी गाड़ियों से हो सकता है। इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रीमियम क्रॉसओवर डिजाइन और फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग Hyundai SUV में क्या खास देखने को मिल सकता है।

4 मीटर से बड़ी Hyundai SUV में मिलेगा CNG

Hyundai Bayon की सबसे खास बात इसका संभावित फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प हो सकता है। अगर कंपनी इसे CNG पावरट्रेन के साथ लॉन्च करती है तो यह 4 मीटर से ज्यादा लंबी Hyundai SUV में इस तरह का पहला विकल्प होगा। पेट्रोल की कीमतों और बेहतर माइलेज की बढ़ती मांग को देखते हुए CNG वेरिएंट उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो बड़ी SUV के साथ कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं।

CNG सिस्टम की वजह से बूट स्पेस कम न हो, इसके लिए कंपनी अंडरबॉडी टैंक या ट्विन-सिलेंडर जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, CNG सेटअप और इसकी क्षमता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

1.5-लीटर पेट्रोल इंजन की उम्मीद

इंजन की बात करें तो नई SUV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह इंजन रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर पावर और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देने पर फोकस कर सकता है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Venue की तरह टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना कम है। इसके अलावा नई SUV में डीजल इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में इसका पावरट्रेन लाइनअप पेट्रोल और पेट्रोल-CNG तक सीमित रह सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जा सकता है।

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देगा प्रीमियम लुक

डिजाइन के मामले में भारतीय बाजार के लिए आने वाली Bayon को इंटरनेशनल मॉडल से अलग अंदाज में पेश किया जा सकता है। इसमें ज्यादा रफ और SUV जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है। फ्रंट में कनेक्टेड फुल-विड्थ LED लाइट बार, स्लिम टेललैंप्स और स्लीक क्रॉसओवर प्रोफाइल मिलने की उम्मीद है। 

क्रॉसओवर डिजाइन के बावजूद भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसमें बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा Hyundai के नए डिजाइन लैंग्वेज के तहत स्टीयरिंग व्हील पर पारंपरिक लोगो की जगह चार डॉट्स वाला मॉडर्न डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।

Venue से बड़े डिस्प्ले और हाई-टेक फीचर्स

नई Hyundai SUV के केबिन को भी प्रीमियम बनाने की कोशिश की जा सकती है। इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं। बड़ी स्क्रीन और आधुनिक इंटीरियर इसे Venue के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम पोजिशनिंग दे सकते हैं। 

फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें लेवल-2 ADAS दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Creta से नीचे और Venue से ऊपर होगी पोजिशनिंग

Hyundai की यह SUV कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच जगह बना सकती है। बड़े आकार, प्रीमियम फीचर्स और संभावित CNG विकल्प के कारण कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए पेश कर सकती है जो Venue से बड़ी लेकिन Creta से ज्यादा किफायती SUV चाहते हैं। 

अगर Hyundai इसे प्रतिस्पर्धी कीमत और CNG विकल्प के साथ भारतीय बाजार में उतारती है, तो यह Maruti Suzuki Fronx और Victoris जैसे मॉडल्स के लिए नई चुनौती बन सकती है। हालांकि, लॉन्च डेट, कीमत, इंजन और फीचर्स को लेकर अभी कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News