बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देने आ रही Hyundai की नई Suv, नेक्स्ट जेनरेशन कारें हो रही लॉन्च

 | 

Udaipur Times, Automobile News : कार खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अब Hyundai अपने सेगमेंट में नई कारों को शामिल करने जा रही है। हुंडई कंपनी अपनी कुछ नई Suv को मार्केट में लॉन्च जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। अब Hyundai मारुति सुजुकी की गाड़ियों को टक्कर देने वाली Bayon के साथ एक ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट Suv भी शामिल करने जा रही है। साथ ही Hyundai कंपनी भारतीयों की सबसे फेवरेट Suv यानी Creta का भी 3rd जेनरेशन लॉन्च करने जा रही है...

Hyundai Bayon

Hyundai भारत में सेकेंड जेनरेशन की बेयॉन क्रॉसओवर को भी लॉन्च करने की तैयारी में पूरी तरह से जुटी है। इसका कोडनेम BC4i है।  इस साल के आखिर तक कंपनी इसे मार्केट में एंट्री कर सकती है। फर्स्ट जेनरेशन Bayon का डिजाइन क्रॉसओवर जैसा हुआ करता था, लेकिन नया मॉडल Suv जैसा दिखेगा। Automobile News

इसमें आपको स्प्लिट हेडलैंप, हुंडई की बड़ी Suv से इंस्पायर्ड बोल्ड ग्रिल डिजाइन, मोटी वील आर्च क्लैडिंग, शार्क-फिन एंटीना, रूफ रेल, स्लीक कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप और फ्यूचरिस्टिक अलॉय वील देखने को मिलेंगे।

नई Bayon में 1.2 लीटर का नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार होगा। इस इंजन की ऑफिशियल डेब्यू अभी बाकी है। इसकी शुरुआती कीमत 8.5 लाख रुपये होने की उम्मीद की जा रही है। इसकी टक्कर मारुति सुजुकी की विक्टोरिस से होगी। Automobile News

Next Generation Creta

Hyundai अपनी नेक्स्ट जेनरेशन Creta को 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। नई Creta थर्ड-जेनरेशन K3 प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस प्लेटफॉर्म से Suv की सेफ्टी भी बेहतर होगी। K3 पर बेस्ड सेल्टोस ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार परफॉर्म किया है। Automobile News

नेक्स्ट जेनरेशन Creta दिखने में काफी फ्यूचरिस्टिक और टेक्नोलॉजी से लोडेड होगी। शुरुआत में कंपनी तीन इंजन ऑप्शन- 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में ऑफर कर सकती है। नई Creta में आपको 1.5 लीटर पेट्रोल पर बेस्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन भी देखने को मिल सकता है।

Electric Compact SUV (Codenamed HE1i)

Hyundai इस फाइनेंशिय ईयर के खत्म होने से पहले भारत में एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट Suv लाने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम HE1i है। 

यह ग्लोबल मार्केट में सेल हो रही इंस्टर EV पर बेस्ड होगी। Automobile News इसकी टक्कर टाटा नेक्सॉन EV और MG विंडसर ईवी से होगी। कंपनी एक्ससाइड से लोकली मैन्युफैक्चर्ड बैटरीज लेगी। इलेक्ट्रिक Suv 500 KM तक की स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज वर्जन में क्लेम्ड रेंज के साथ आ सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News