मने ले चाल मारे वोट नाकणो है

लोकतंत्र के महापर्व का सबसे जीवन्त उदाहरण वल्लभनगर के गोटिपा (माफी) क्षेत्र में देखने को मिला जहां 110 वर्षीय सायर बाई ने मतदान के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा दिखाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की श्रीमती सायर बाई धर्मपत्नी स्वर्

 | 
मने ले चाल मारे वोट नाकणो है दस वर्षीय सायर बाई ने मतदान के प्रति दिखाई कर्तव्यनिष्ठा

लोकतंत्र के महापर्व का सबसे जीवन्त उदाहरण वल्लभनगर के गोटिपा (माफी) क्षेत्र में देखने को मिला जहां 110 वर्षीय सायर बाई ने मतदान के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा दिखाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की श्रीमती सायर बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री प्रतापसिंह रावल ने अपने पुत्र से मतदान के दौरान वोट डालने की इच्छा जाहिर की और कहा कि “मने ले चाल मारे वोट नाकणो है“

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

श्रीमती सायर बाई के पुत्र मदनसिंह अपनी मां की इच्छा पूरी करते हुए अपनी पत्नी के साथ मां को मतदान केन्द्र ले गये और मताधिकार का प्रयोग करवाया। मतदान का प्रयोग करते हुए श्रीमती सायर बाई प्रसन्न दिखी और अपनी उंगली पर लगे अमीट स्याही का निशान आमजन को दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान का महत्व समझाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News