IAS Aastha Singh: महज 21 साल की उम्र में बनीं अफसर, बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

 | 

Udaipur Times, IAS Aastha Singh Success Story: पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली आस्था सिंह ने 21 साल की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास कर IAS बनने का सपना पूरा किया। उन्होंने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 61 हासिल की। आस्था ने बिना किसी कोचिंग के तैयारी की और सेल्फ स्टडी के जरिए सफलता पाई। 

IAS Aastha Singh

आस्था ने भोपाल और पंचकुला से स्कूलिंग की, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। उनके दादा बचपन से उन्हें कलेक्टर बनने के लिए प्रेरित करते थे, जिसके बाद उन्होंने 12वीं के बाद सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। 

IAS Aastha Singh

UPSC की तैयारी के दौरान आस्था ने हरियाणा सिविल सेवा (HPSC HCS) परीक्षा भी पास की और नौकरी की ट्रेनिंग के साथ रोज 6-7 घंटे पढ़ाई जारी रखी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News