Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा सरकार ने हाल ही में HSVP में CA के पद पर नियुक्त किए गए मुकुल कुमार का तबादला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उनकी जगह CM के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजय कुमार को HSVP के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और HMRTC का MD नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुकुल कुमार को सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय सेवा का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना व हॉस्पिटेलिटी का डायरेक्टर लगाया है। निखिल गजराज को केंद्र से लौटने पर DG स्टेट ट्रांसपोर्ट नियुक्त किया गया है।