दादा जी के सपने को पूरा करने के लिए आस्था बनी IAS, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC एग्जाम
Udaipur Times, IAS Aastha Singh : आईएएस आस्था सिंह से, जो हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं। उन्होंने भारत की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी को अपने पहले ही प्रयास में और बिना किसी औपचारिक कोचिंग के पास कर लिया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है, कि कैसे दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की।
आस्था सिंह का पैतृक घर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कुशाहा कनौरा गांव में है। उनके पापा बृजेश सिंह एक दवा कंपनी में गुणवत्ता प्रमुख हैं। उनकी मां शालिनी सिंह हाउसवाइफ हैं। उनकी एक बहन भी है।

स्कूली शिक्षा पंचकूला से पूरी की
आस्था ने अपनी स्कूली शिक्षा पंचकूला से पूरी की। स्कूल में पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 11वीं और 12वीं कक्षा में कॉमर्स विषय चुना। बाद में वे दिल्ली आ गईं, जहां से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
पहले ही प्रयास में हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हासिल की सफलता
आस्था ने 2024 में हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में इसे सफलतापूर्वक पास कर लिया। उन्होंने 31वीं रैंक हासिल की। आस्था का चयन हरियाणा सरकार में अतिरिक्त उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) के रूप में हुआ। बाद में, उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 61वीं रैंक प्राप्त की। लिखित परीक्षा में उन्होंने 795 अंक और इंटरव्यू में 200 अंक प्राप्त किए, जिससे उनका कुल स्कोर 995 रहा।

सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की सफलता
आस्था की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा की तैयारी की; उन्होंने अपनी रणनीति खुद बनाई और सही रिसोर्स चुने। उन्होंने सबसे पहले NCERT की किताबों से अपना बेस मज़बूत किया और बाद में पॉलिटिकल साइंस की तैयारी के लिए एम. लक्ष्मीकांत की किताब का सहारा लिया।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
आईएएस आस्था सिंह इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 21.9 हजार फॉलोअर्स हैं, जहां वह अक्सर अपनी यात्राओं और परिवार के साथ की तस्वीरें साझा करती हैं।