हरियाणा में IAS-IFOS अधिकारियों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव कर दिया है। सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी इन आदेशों में 1 IAS और 1 IFoS अधिकारी का नाम है।
देखें आदेश...


सत्येंद्र दुहान, IAS (हरियाणा कैडर: 2018) को अब अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ 'मिशन निदेशक, हरियाणा कौशल विकास मिशन' का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अतिरिक्त चार्ज से मुक्त
एस. नारायणन, IFoS (1997 बैच) वर्तमान में 'महानिदेशक, उच्च शिक्षा, हरियाणा', 'सचिव, हरियाणा सरकार, उच्च शिक्षा विभाग' और 'सदस्य सचिव, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा' के रूप में कार्यरत हैं। हरियाणा के राज्यपाल के आदेशानुसार, उन्हें 'सदस्य सचिव, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरियाणा' के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। वे अपने अन्य पदों पर बने रहेंगे।
