IAS Love Story: विधायक पर आया दिल, महिला आईएएस ने रचा ली शादी, जानिये क्यों खास है ये लव स्टोरी ?

 | 

IAS Love Story: आईएएस अफसरों के अपने ही सर्कल में शादियों की खबरें सुनने में आती है लेकिन ये लव स्टोरी कुछ अलग है। ये स्टोरी है आईएएस दिव्या एस अय्यर की। दिव्या ने केरल के एमएलए केएस सबरीनाथन से शादी कर ली थी। 

MLA KS Sabarinathan Biography: केएस सबरीनाथन दिवंगत कांग्रेसी नेता और असेंबली स्‍पीकर जी कार्तिकेयन के पुत्र हैं। सबरीनाथन मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं और राजनीति में आने से पहले बेंगलुरु में कार्यरत थे। 2015 में पिता की मृत्‍यु के बाद वह राजनीति में आए और उपचुनाव में पिता की सीट से विजयी हुए। वह 2015 में महज 31 साल में केरल के सबसे कम उम्र के विधायक बने।


IAS Divya S Iyer Qualification: आईएएस दिव्या एस अय्यर केरल कैडर में तैनात हैं। आईएएस अधिकारी डॉ. दिव्‍या एमबीबीएस हैं, उनके पिता इसरो में अधिकारी रहे हैं। शास्‍त्रीय संगीत पसंद करने वाली दिव्‍या 2014 बैच की अधिकारी हैं। उनके डांस वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ महीनों पहले उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लेकर किसी कार्यक्रम में भाषण दे रही थीं।

IAS Divya S Iyer Husband: आईएएस दिव्या एस अय्यर और एमएलए केएस सबरीनाधन की लव स्टोरी तिरुवनंतपुरम में एक मुलाकात के बाद शुरू हुई थी। केएस सबरीनाधन ने 2007 में फेसबुक पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को 'कमिटेड' बताते हुए लिखा था- जब हम थोड़ा निकट आए तो महसूस किया कि जीवन के प्रति हमारे विचार, नजरिया और पसंद काफी हद तक एक जैसी हैं। इसलिए हमने अपने परिजनों के आशीर्वाद के साथ शादी करने का फैसला लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News