आईएएस मां की बेटी ने IAS बनकर सपने को किया साकार, लगातार चौथे प्रयास में रचा इतिहास

 | 
आईएएस मां की बेटी ने IAS बनकर सपने को किया साकार, लगातार चौथे प्रयास में रचा इतिहास 

Udaipur Times, IAS Morvi Tiwari: मौरवी तिवारी ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 90वीं रैंक हासिल की। ​​दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा मौरवी ने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में पाई। 

परीक्षा पास करने में IAS मां रेनु तिवारी के मार्गदर्शन ने अहम भूमिका निभाई

मोरवी की मां रेनू तिवारी भी एक IAS अधिकारी हैं। परीक्षा पास करने में उनकी मां के मार्गदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। मौर्वी ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई सेंट पॉल चर्च कॉलेज से की और उसके बाद 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल गईं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से अपनी डिग्री पूरी की। कॉलेज में रहते हुए ही उन्होंने UPSC परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय उन्हें सफलता नहीं मिली।

आईएएस मां की बेटी ने IAS बनकर सपने को किया साकार

लंदन से भारत लौटने के बाद, उन्होंने UNICEF के साथ काम किया

IAS अधिकारी बनने के अपने सफर को याद करते हुए, मौरवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ाई के दौरान परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय उनका मुख्य ध्यान अपनी एकेडमिक पढ़ाई पूरी करने पर था। इसके बाद, वह आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। लंदन से भारत लौटने के बाद, उन्होंने UNICEF के साथ काम किया। मौरवी के अनुसार, उन्होंने 2023 से UPSC की तैयारी में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया और दो साल के भीतर परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली।

आईएएस मां की बेटी ने IAS बनकर सपने को किया साकार

जहां कठिनाई होती है उनसे दूर भागने के बजाय उन पर ध्यान केंद्रित करें 

आगरा की रहने वाली मौरवी तिवारी ने परिवार के सहयोग और पक्के इरादे से अपना सपना पूरा किया। उन्होंने मॉक टेस्ट के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे कम स्कोर से निराश न हों, लेकिन उन्हें नजरअंदाज भी न करें। जिन क्षेत्रों में उन्हें कठिनाई होती है, उनसे दूर भागने के बजाय उम्मीदवारों को उन पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें हल करना चाहिए सफलता ज़रूर मिलेगी।

आईएएस मां की बेटी ने IAS बनकर सपने को किया साकार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News