IAS Success Story: भारत के सबसे युवा IAS-IPS अधिकारियों की कहानी, किसी ने महज 21 तो किसी ने 22 की उम्र में पाया मुकाम
IAS Success Story: यूपीएससी परीक्षा के लिए देश के लाखों युवा परीक्षा देते हैं। इस दौरान कई युवा अपने मुकाम को हासिल कर लेते है तो कुछ युवाओं को निराशा भी हाथ लगती है। आईएएस परीक्षा में पास होने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत और लग्न की जरुरत होती है।
आज हम आपको देश के सबसे युवा आईएएस और आईपीएस अफसरों की जानकारी देने वाले हैं जिन्होंने महज 21 और 22 साल की उम्र में ही वो मुकाम हासिल किया है जहां पर पहुंचने के लिए आधी उम्र निकल जाती है।

IAS अंसार शेख
भारत के सबसे युवा आईएएस अधिकारियों में अंसार शेख का नाम शामिल है. अंसार एक असाधारण प्रतिभा के धनी हैं, जिन्होंने साल 2016 में महज 21 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 361वीं रैंक हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की थी. महाराष्ट्र के जालना के रहने वाले अंसार शेख बेहद गरीब परिवार से थे, जिनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे. उन आर्थिक चुनौतियों को पार कर अंसार ने सफलता की कहानी लिखी थी.

IPS सफीन हसन
देश के सबसे युवा आईपीएस अधिकारियों में सफीन हसन का नाम शामिल हैं, जिन्होंने साल 2018 में महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक किया था और 570वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बने थे. गुजरात के पालनपुर जिले के कनोदर गांव के रहने वाले सफीन एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े थे, लेकिन उनके सपने बड़े थे और अपने उस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की और आखिरकार यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मीं और दिल्ली में पली-बढ़ी टीना डाबी भारत के सबसे युवा आईएएस अधिकारियों में से एक हैं. उन्होंने महज 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में न सिर्फ यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया था बल्कि पूरे देश में टॉप भी किया था. टीना डाबी ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय मामलों का चयन किया था.

IAS स्मिता सभरवाल
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली स्मिता सभरवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया था और शानदार चौथी रैंक हासिल की थी. वह महज 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारियों में से एक बन गईं थीं. स्मिता बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने आईसीएसई परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था.
