एक लाख का iPhone लौटाकर इब्राहिम ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

सूरजपोल थाने में मालिक को सौंपा मोबाइल

 | 
iphone

उदयपुर 31 मई 2024 । शहर के एक युवक मोहम्मद इब्राहिम ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते एक लाख के iPhone को उसके मालिक तक पहुँचाया।

बीती रात दूध तलाई पर मोहम्मद इब्राहिम नामक एक युवक को आई फोन मिला जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए की है। 

ईमानदार युवक  मोहम्मद इब्राहिम आज सुबह यह आई फोन मोबाइल लेकर सूरजपोल थाने पहुंचा। जहाँ मोबाइल मालिक को भी बुलाया गया। इस दौरान पुलिस के सामने ही युवक ने आई फोन उसके मालिक को सौंपा और ईमानदारी की एक मिसाल पेश की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News