सिकासा आईसीएआई उदयपुर को सेंट्रल इंडिया में अत्यधिक सराहनीय ब्रांच अवार्ड
उदयपुर। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की सिकासा उदयपुर ब्रांच को मध्य भारत क्षेत्र की मीडियम केटेगरी में हाइली कमेंडेड ब्रांच अवार्ड घोषित किया गया।
सिकासा अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने बताया कि उदयपुर ब्रांच ने वर्ष 2019-20 में सीए विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, कॉन्फेरेन्सेस, मॉक टेस्ट, मध्य भारत स्तरीय टैलेंट सर्च, स्पोर्ट्स इवेंट, इंडस्ट्रियल विजिट, करियर काउंसलिंग, डेवलपमेंट कोर्सेज, जैसे अनेकों कार्यक्रमों को मूर्त रूप दिया।
उदयपुर ब्रांच ने पहली बार मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद् की 48 ब्रांचेज के विद्यार्थियों का रीजनल सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च आयोजन 23-24 नवम्बर 2019 को किया, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखण्ड एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लगभ 225 सीए स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे।जिसके परिणाम स्वरुप आज सिकासा उदयपुर को रीजन की अत्यधिक सराहनीय सिकासा ब्रांच घोषित किया गया। आने वाली 28 फ़रवरी को सिकासा अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को आगरा में रीजन के वार्षिक उत्सव समारोह में अवार्ड प्रदान किया जायेगा।
