आईसीएआई जीएसटी पर आमजन को आज से देगा निःशुल्क सलाह

आगामी 1 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी पर आमजन को निःशुल्क सलाह एवं जानकारी देने के लिए आईसीएआई की उदयपुर ब्रान्च द्वारा जीएसटी सहायक डेस्क कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार से की जाएगी। इस डेस्क का उद्घाटन महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, वाणिज्य कर विभाग की उपायुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, एवं उत्पाद कर विभाग के पी.के.जैन करेंगे।

 | 

ब्रान्च चेयरमेन सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि जीएसटी पर निःशुल्क साह एंव जानकारी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सांय 5 से 7 बजे तक आगामी 30 सितम्बर तक देहलीगेट स्थित कन्ट्रोल रूम के सामने स्थित एसएमबी बिल्ड मार्ट सोल्यूशन पर दी जाएगी।

ब्रान्च सचिव सीए विशाल मेनारिया ने बताया कि इस डेस्क का मुख्य उद्देश्य आमजन को जीएसटी की बेसिक जानकारी देने एवं उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस डेस्क पर शहर के चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट एवं जीएसटी विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे, जो आमजन को निःशुल्क सलाह एवं जानकारी उपलब्ध करायेंगे। प्रत्येक सप्ताह इस डेस्क पर वाणिज्य कर विभाग, आयकर एवं उत्पाद कर विभाग के अधिकारी भी आमजन को सलाह देंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News