जंगल सफारी पार्क में कराई परिंदों की पहचान

पक्षी पहचान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
 | 
आगामी जनवरी में होने वाले बर्ड फेस्टिवल के तहत वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के तत्वाधान में दिनांक 2 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों को पक्षी पहचान का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उदयपुर, 24 नवम्बर 2019। आगामी जनवरी में होने वाले बर्ड फेस्टिवल के तहत वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के तत्वाधान में दिनांक 2 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों को पक्षी पहचान का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  रविवार को इसके समापन अवसर पर फील्ड विजिट कराई गई। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को को पक्षीविद विनय दवे द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को फील्ड विजिट के तहत जंगल सफारी पार्क में पक्षियों की पहचान करवाई गई। इस दौरान उन्हें पक्षियों को देखने पहचानने की बारीकियों के साथ बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।  

अब तक फोटो और वीडियो में पक्षियों को देखने वाले संभागियों ने जब यहाँ पक्षियों को प्रत्यक्ष देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह। यहां उन्होंने विभिन्न प्रजाति के पक्षी देखें और पहचानें। 

इस अवसर पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि साकेत और रोहित शर्मा, वन विभाग के प्रदीप सिंह चौहान भी मौजूद थे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News