हरियाणा में खूब पढ़ेगा बेटा तो मां को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, सैनी सरकार का बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश की नायब सरकार ने बच्चों को उच्च शिक्षा और ज्यादा काबिल बनने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। अगर आप भी हरियाणा के निवासी है तो ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार HBSE व CBSE से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे 10वीं-12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं तो उनकी मां को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 148 PMश्री व माडल संस्कृति स्कूलों की लिस्ट जारी की है।
मुख्यालय ने आदेश दिए हैं कि सूची में शामिल स्कूलों में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार की जाए जिन्होंने इस साल 10वीं-12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। Haryana News
होनहार की रिपोर्ट
शिक्षा निदेशालय ने जानकारी के अनुसार इसके लिए 17 बिंदुओं का एक फार्म तैयार किया है। जिसे समस्त DEO को जारी कर दिया गया है। खबरों की माने तो प्रति कालम में होनहार के बारे में पूछा गया है, जिसमें नाम, पता, स्कूल का नाम, प्राप्त अंक, जन्म सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। Haryana News
उपरोक्त फार्म को कक्षा टीचर व स्कूल मुखिया की तरफ से सत्यापित कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी। जिसके बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
