घर में 5 लोग हैं तो कितने kW का सोलर सिस्टम लगाएं ? जाने खर्च और सब्सिडी का पूरा हिसाब
Udaipur Times, PM Surya Ghar Yojana : इन दिनों बिजली का बिल जिस ग्राफ से बढ़ रहा है मिडिल क्लास फैमिली के लिए हर महीने का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। इसका बड़ी वजह है एसी, फ्रीज, वाशिंग मशीन जैसे अन्य बिजली उपकरण अब हर घर की जरूरत बन चुके हैं। नतीजन जब इन उपकरणों का इस्तेमाल होता है तो बिजली बिल 7वें आसमान पर चला जाता है। PM Surya Ghar Yojana बढ़ते बिजली बिल के बोझ के कारण अब रुफटॉप सोलर पैनल अधिकांश लोगों की पहली पसंद बन चुका है। इसे लगवाने से बिजली बिल से निजात तो मिलती है साथ में सोलर पैनल लगवाने में जो खर्च आता है सरकार की ओर से उसके लिए सब्सिडी भी प्राप्त होती है।
एक बार सही सिस्टम लगवा लिया जाये तो तकरीबन 25 सालों तक आपको राहत मिलती है। अब सवाल उठता है कि जिन लोगों के घर में 5 सदस्य हैं उन्हें कितने KW का सोलर सिस्टम लगवाना चाहिए और इस पर सरकार की ओर से कितनी सब्सिडी प्राप्त होती है। इस लेख में आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। PM Surya Ghar Yojana
5 लोगों के परिवार के लिए 3 KW का ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम सबसे बेस्ट ऑप्शन
यदि आपके घर में टीवी, एसी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन जैसे साधारण बिजली उपकरण हैं तो आपके लिए 3KW ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम Solar system बेहतर रहेगा। ये सोलर सिस्टम Solar system हर दिन 12 से 15 यूनिट तक बिजली पैदा कर सकता है, जो करीब 5 से 10 घंटे तक उपयोग में लाई जा सकती है। एक सोलर पैनल साल में औसतन 300 दिन प्रभावी ढंग से काम करता है। इस हिसाब से 3kW का सोलर सिस्टम सालाना लगभग 3,600 यूनिट बिजली पैदा करता है। इस हिसाब से यह सोलर सिस्टम 5 लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए बेहतर है। PM Surya Ghar Yojana
3 KW का ऑन ग्रिड सोलर सिस्ट लगवाने में आएगा कितना खर्च
3kW सोलर सिस्टम Solar system देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सोलर पैनल बन गया है। इसे लगवाने के लिए 300 वर्ग फीट की साफ छत चाहिए। बात करें खर्च की तो इसे लगवाने में 1.45 लाख से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इससे हर साल करीब 30,000 से 50,000 रुपये तक की बचत बिजली बिल में हो सकती है।
सरकार की तरफ से मिलती है 78 हजार रुपये की सब्सिडी
3kW सोलर सिस्टम Solar system लगवाने पर सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। पहले 2KW सोलर लगवाने पर 30000 रुपये प्रति KW और तीसरे 1 KW पर 18000 रुपये प्रति KW की सब्सिडी दी जाती है। PM Surya Ghar Yojana
कैसे करें आवेदन
योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
'Apply Now' पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर और OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
बिजली उपभोक्ता संख्या, राज्य और डिस्कॉम की जानकारी भरें। PM Surya Ghar Yojana
अपनी जरूरत के अनुसार सोलर सिस्टम की क्षमता चुनकर आवेदन जमा करें।
डिस्कॉम की मंजूरी मिलने के बाद पोर्टल पर सूचीबद्ध विक्रेता का चयन करें। Solar system
सोलर पैनल लगने और नेट मीटर स्थापित होने के बाद बैंक खाते की जानकारी अपलोड करें।
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 30 कार्य दिवसों के भीतर सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है। PM Surya Ghar Yojana
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आधार कार्ड
हाल का बिजली बिल Solar system
संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण
बैंक खाते की जानकारी
पासपोर्ट साइज फोटो
