अगर आप भी दिखना चाहती है सबसे अलग ! सूट सिलवाते वक्त ट्राई करें ये नेक डिजाइन, सभी करेंगे तारीफ

 | 
अगर आप भी दिखना चाहती है सबसे अलग ! सूट सिलवाते वक्त ट्राई करें ये नेक डिजाइन, सभी करेंगे तारीफ 

Udaipur Times, Kurta Neckline Design : अगर आप इस बार प्रिंटेड कॉटन का सूट सिलवाने की सोच रही हैं तो सिर्फ फैब्रिक देखकर यह मत सोचिए कि इसमें ज्यादा डिजाइन की गुंजाइश नहीं है। सही नेकलाइन और थोड़ी-सी डिटेलिंग एक साधारण से कॉटन कुर्ते का पूरा लुक बदल सकती है। इसके लिए महंगे कपड़े या भारी कढ़ाई की जरूरत भी नहीं होती। 

आप चाहें तो सूट के बॉटम के कपड़े, मैचिंग लेस, मोतियों या छोटे टेसल की मदद से नेकलाइन को खास लुक दे सकती हैं। इससे सिंपल प्रिंटेड कुर्ता भी देखने में ज्यादा स्टाइलिश और डिजाइनर लग सकता है। अगर आप भी अपना अगला सूट सिलवाने वाली हैं, तो पहले इन 8 खूबसूरत नेकलाइन डिजाइन पर नजर डाल लें।

पायजामे के कपड़े से बनवाएं मैचिंग नेकलाइन

अगर आपके सूट का बॉटम प्लेन है तो उसके कपड़े को नेकलाइन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। नेकलाइन के आसपास मैचिंग फैब्रिक की डिटेलिंग सिंपल प्रिंटेड कुर्ते को अलग लुक देती है। इसके साथ छोटे-छोटे धागों से बने टेसल लगाए जाएं तो नेकलाइन और भी आकर्षक नजर आ सकती है।

लेस की डिटेलिंग से बढ़ाएं खूबसूरती

सिंपल प्रिंटेड कॉटन कुर्ते में ज्यादा काम नहीं करवाना चाहती हैं तो लेस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नेकलाइन पर प्लेन मैचिंग कपड़ा या पायजामे का फैब्रिक लगाकर उसके किनारे पर खूबसूरत लेस स्टिच करवाई जा सकती है। यह छोटा-सा बदलाव पूरे सूट को ज्यादा अट्रैक्टिव लुक दे सकता है।

मोतियों से दें थोड़ा हैवी लुक

अगर आप प्रिंटेड कुर्ते को थोड़ा हैवी और पार्टी वियर जैसा लुक देना चाहती हैं तो नेकलाइन पर मोतियों की डिटेलिंग करवा सकती हैं। सिंपल नेकलाइन के आसपास मोतियों की छोटी लड़ियां या सजावटी डिजाइन लगाई जा सकती है। इससे बिना ज्यादा कढ़ाई करवाए कुर्ते को एक अलग और एलिगेंट लुक मिल सकता है।

खूबसूरत गॉर्जियस नेकलाइन

अगर आप बहुत ज्यादा सजावट नहीं चाहतीं तो सिर्फ नेकलाइन को ही डिजाइनर बनवाया जा सकता है। खूबसूरत कटवर्क या फैब्रिक की डिटेलिंग वाली नेकलाइन साधारण कुर्ते को भी आकर्षक बना सकती है। खासतौर पर प्रिंटेड कॉटन फैब्रिक पर इस तरह की नेकलाइन काफी अच्छी लग सकती है।

पूरी लेस से बनवाएं नेकलाइन

सिंपल प्रिंटेड सूट को थोड़ा ज्यादा हाईलाइट करना है तो नेकलाइन पर चौड़ी लेस का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेस को नेकलाइन के शेप के हिसाब से कट करके स्टिच करवाने से कुर्ते को डिफरेंट और डिजाइनर लुक मिल सकता है। इसमें सूट के प्रिंट से मैच करती लेस चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा।

वी-नेकलाइन डिजाइन

V-neckline भी कॉटन के प्रिंटेड कुर्ते के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें नेकलाइन के आसपास मैचिंग कलर के फैब्रिक या लेस का इस्तेमाल करके डिजाइन को उभारा जा सकता है। अगर प्रिंट में मौजूद किसी खास रंग से मैच करती डिटेलिंग की जाए तो नेकलाइन और पूरे कुर्ते के बीच अच्छा तालमेल बन सकता है।

प्लेन फैब्रिक के साथ कॉन्ट्रास्ट नेकलाइन

अगर कुर्ते का प्रिंट काफी ज्यादा है तो नेकलाइन पर प्लेन फैब्रिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे प्रिंट और नेकलाइन के बीच कॉन्ट्रास्ट तैयार होगा और गर्दन के आसपास की डिजाइन ज्यादा स्पष्ट दिखाई देगी। बॉटम के प्लेन कपड़े को नेकलाइन में इस्तेमाल करना भी इस लुक को पूरा कर सकता है।

टेसल और छोटी डिटेलिंग से दें फिनिशिंग

नेकलाइन को खास बनाने के लिए हमेशा भारी कढ़ाई की जरूरत नहीं होती। छोटे टेसल, मोती, लेस या मैचिंग फैब्रिक जैसी छोटी-छोटी डिटेलिंग भी कुर्ते के लुक को बदल सकती है। खास बात यह है कि इन्हें प्रिंटेड कॉटन सूट के रंग और डिजाइन के हिसाब से आसानी से कस्टमाइज किया जा सकता है।

सिलवाने से पहले जरूर देखें नेकलाइन

अगर आप तो प्रिंटेड कॉटन सूट भले ही साधारण और बजट फ्रेंडली हो, लेकिन सही नेकलाइन डिजाइन उसे ज्यादा स्टाइलिश बना सकती है। इसलिए दर्जी को कपड़ा देने से पहले नेकलाइन का डिजाइन तय कर लेना बेहतर रहेगा। मैचिंग फैब्रिक, लेस, मोती और टेसल जैसी छोटी डिटेलिंग से आप अपनी पसंद के हिसाब से सिंपल कुर्ते को अलग और आकर्षक लुक दिया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News