इतिहास को मनगढ़ंत नहीं अपितु सत्य बताएं तो हो सकेगा पर्यटन का विकास

यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के संवर्धन, संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को मिलें इस बाबत स्थानीय गाइडों के लिए विशेष कार्यशाला शनिवार को आय

 | 
इतिहास को मनगढ़ंत नहीं अपितु सत्य बताएं तो हो सकेगा पर्यटन का विकास

यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के संवर्धन, संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को मिलें इस बाबत स्थानीय गाइडों के लिए विशेष कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ अधिवक्ता पंडित मधुसूदन व्यास ने भारतीय इतिहास की प्रवंचनाओं के बारे में जानकारी दी।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि इस अवसर पर पंडित मधुसूदन व्यास ने बताया कि इतिहास का सही अर्थ है सत्य की खोज जो निरंतर चले। हम जितना सत्य इतिहास को जानेंगे उतना ही हमारा आत्मसम्मान बढ़ेगा। असत्य इतिहास की जानकारी देना पाप ही नहीं अपितु अपराध भी है। इतिहास हमारे पुरखों के बलिदान, वीरता, त्याग, तपस्या, लालन-पालन, समर्पण, जौहर से लबरेज है। यदि हम कुछ असत्य एवं मनगढ़ंत बातों को बारंबार कहते रहेंगे तो वह एक मायने में सत्य हो जाएगा। इस तरह हम इतिहास की आत्मा ही बदल कर रख देंगे। सही मायने में सत्य इतिहास जो आप पर्यटकों को कहेंंगे वहीं प्रेरणा स्त्रोत होगा और वो बारंबार इसी इतिहास को सुनने-समझने के लिए यहां आएगा। वह पर्यटक मेवाड़ की गौरव शाली इतिहास को जानने-पहचानने के लिए एक दिन नहीं अपितु कई दिन यहां ठहरेगा। यदि अपन महाराणा प्रताप से संबंधित अन्य स्थलों की बात करेंगे और सत्य इतिहास की जानकारी देंगे तो पर्यटक निश्चित तौर पर उन स्थलों पर एक बार जाने का प्रयास करेंगे। इससे उन पर्यटन स्थलों का विकास होगा एवं वहां के नागरिकों के लिए भी रोजगार प्राप्ति का अवसर प्रदान करेगा। मुधूसूदन व्यास ने इस तरह अनेकों उदाहरण देकर मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास को सही मायने में संसार के समक्ष रखने की अपील की। इस अवसर पर शहर के अनेक गाईड एवं फाउण्डेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में मोहम्मद हनीफ छीपा, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद इलियास, मुकेश चौहान, मुकेश सेन, मुकेश सुखवाल, नरेन्द्र सिंह शक्तावत, नारायण सिंह खरवार, नरेन्द्र सिंह झाल, नवल सिंह चुण्डावत, नवीन शर्मा, नितिन जेठी, ओम प्रकाश राठौड़, ओंकार लाल मोची, पंकज जोशी, पंकज सेन, पंकज सिंह तक्षक, प्रदीप अजमेरा, प्रदीप कुमार पालीवाल, प्रद्युम्न सिंह सोलंकी, प्रितम सिंह राणावत, पुष्कर लाल मेघवाल, रघुवीर सिंह राजपूत, राहुल तिवारी, राज सिंह सोलंकी, कुलदीप देवल, शिवराज सिंह चुण्डावत, शिवराज सिंह राणावत, संजय सोलंकी, आकाश टिक्कू, महिराज प्रताप सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह बारहठ, हितेश शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, ललित कुमार शर्मा ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News