निष्ठा हो तो ऐसी! कार्यकर्ता ने अपने पुत्र का नाम ही कांग्रेस रख लिया
उदयपुर 21 जनवरी 2020। पार्टी के प्रति निष्ठा हो तो ऐसी ! उदयपुर में कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता समता नगर बेदला निवासी विनोद जैन ने अपने पुत्र का नामकरण अपनी पार्टी कांग्रेस के नाम पर कर दिया।
उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद जैन में 18 जुलाई 2019 को जन्मे अपने पुत्र का नाम 'कांग्रेस जैन' रखा। आज 21 जनवरी 2020 को उसने बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट पर भी "कांग्रेस जैन" के नाम से जारी करवा दिया। हालाँकि उसके परिजनों की ओर से उन्हें विरोध भी झेलना पड़ा। लेकिन विनोद जैन कांग्रेस पार्टी के इतने निष्ठावान है की उन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विनोद जैन कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है। विनोद 1993 से 1995 तक कांग्रेस की छात्र संगठन की इकाई एनएसयूआई के राजसमंद जिले के महासचिव भी रह चुके है। विनोद जैन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जबरदस्त प्रशंसक है।
