Udaipur Times, How to get rid of Chachunder : घर में छोटे-छोटे कीड़े जैसे मच्छर या मक्खी का आना आम बात है। लेकिन कई बार घर के अंदर छछूंदर भी घुस आती है। अब, ये न केवल घर में गंदगी फैलाती है, बल्कि बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देती है। इसके अलावा छछूंदर को पकड़ना भी मुश्किल होता है।अगर आपके घर में भी छछूंदर हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको छछूंदर भगाने का ऐसा ही असरदार तरीका बता रहे हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में-
छछूंदर भगाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, पुदीने की तेज गंध से छछूंदर दूर भागती हैं। ऐसे में आप छछूंदर भगाने के लिए अलग-अलग तरीके से पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानकारी के लिए आपकों बता दें की सबसे आसान तरीका है पुदीने के तेल का इस्तेमाल। इसके लिए रुई से छोटी-छोटी गोल बॉल्स बना लें। अब, इन बॉल्स को पुदीने के तेल में अच्छी तरह डुबोएं और हर उस जगह रख दें जहां आपको छछूंदर नजर आती हैं। पुदीने की तेज महक से छछूंदर फिर उस जगह दोबारा नजर नहीं आएगी।
इस तरह बनाएं पुदीने की गोली
- वहीं, अगर आपके पास पुदीने का तेल नहीं है, तो आप पुदीने की छोटी-छोटी गोलियां बना सकते हैं.
- कुछ ताजे पुदीने के पत्ते लें और इन्हें अच्छी तरह धो लें.
- अब, इन पत्तों को हल्का कूटकर दरदरा पेस्ट बना लें.
- एक चम्मच कुटे हुए पुदीने के पत्ते में दो चम्मच गेहूं का आटा मिलाएं. इसके बाद थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथ लें.
- अब, इस आटे से छोटी-छोटी गोलियां बना लें.
आप इन गोलियों को भी हर उस जगह रख सकते हैं, जहां आपको छछूंदर नजर आती है।