पहली की वजह से दूसरी छूटी तो पैसा वापस

यदि आप ट्रैन में सफर करते है और पहली ट्रेन की लेट लतीफी की वजह से आगे से दूसरी ट्रैन छूट जाये तो ऐसी स्थिति में रेलवे आपकी टिकट का पैसा रिटर्न कर लेगा। जी हाँ ! आप अगर कोहरे या किसी अन्य वजह से पहली ट्रेन के लेट होने की वजह से आपकी अगली ट्रेन छूट जाती है तो उस स्थिति में अब रेलवे आपको दूसरी ट्रेन के किराए की राशि वापस करेगा। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि जब आप दोनों ट्रेन के टिकट खरीदें तो उनके पीएनआर को लिंक कर लें। भारतीय रेलवे यह सुविधा आगामी 1 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है।

 | 

रेलवे के अनुसार कोहरे के दौरान अक्सर इस तरह के हालात का सामना करने वाले यात्रियों को इस नए नियम से राहत मिलेगी। पहले दिक्कत यह होती थी कि ट्रेन तो छूट ही जाती थी और पैसे का नुकसान अलग होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे का कहना है कि उसने यह सुविधा एयरलाइंस की तर्ज पर शुरू करने का फैसला किया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

नई सुविधा के मुताबिक अगर कोई यात्री किसी एक गंतव्य का टिकट लेता है और उसे ट्रेन से उतरकर वहीं से अगली ट्रेन पकड़नी है तो वह दोनों ही ट्रेनों के टिकट के पीएनआर को लिंक करने का अनुरोध करे। इसी अनुरोध पर दोनों पीएनआर नंबर लिंक कर दिए जाएंगे। इसके बाद कोहरे या किसी और वजह से पहली ही ट्रेन लेट हो जाने से अगली ट्रेन भी छूट जाए तो उसे अगली ट्रेन (जिसमें यात्री ने सफर नहीं किया) का पूरा पैसा वापस मिलेगा। यही नहीं इस पर किसी तरह का शुल्क भी नहीं काटा जाएगा। यात्रियों को ट्रेन के पहुंचते ही अपना टिकट सरेंडर करना होगा और उन्हें तीन घंटे के भीतर ही किराए की राशि वापस मिल जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News