चरस का अवैध धंधा करने वाला गिरफ्तार

उदयपुर 11 अप्रैल 2019, उदयपुर के सवीना थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार को रोककर चेक किया तो उसमे बैठे व्यक्ति के पास अवैध चरस जिसका व

 | 

चरस का अवैध धंधा करने वाला गिरफ्तार

उदयपुर 11 अप्रैल 2019, उदयपुर के सवीना थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार को रोककर चेक किया तो उसमे बैठे व्यक्ति के पास अवैध चरस जिसका वज़न 510 ग्राम पाया गया। पुलिस ने चरस ज़ब्त कर एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया जबकि कार चालक फरार हो गया। वहीँ हिरणमगरी थाना पुलिस ने भी अवैध मादक पदार्थ स्मैक ज़ब्त कर एक को गिरफ्तार किया है।

सवीना थाना पुलिस को मुखबिर के ज़रिये सूचना मिली थी की एक कार RJ 27 CE 8793 सिआज़ कार में दो व्यक्ति संदिग्ध वस्तु और हथियार लेकर कृषि मंडी की तरफ से आने वाले है। सूचना के पुलिस ने चस्का बार के सामने नाकाबंदी कर उक्त कार को रोककर उसमे बैठे दीपक और कार के चालक हर्षित की तलाशी ली गयी तो दीपक के पास काले और नीले रंग के बैग से काले रंग का पदार्थ मिला जिसको सूंघने और चखने से चरस का पता लगा। इसी दौरान चालक वहां से कार लेकर भाग निकला।

सवीना पुलिस थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया की कार का चालक हर्षित डांगी पिता मोतीलाल डांगी निवासी शिवपरक कॉलोनी दुर्गा नर्सरी रोड और दीपका पिता चंद्रप्रकाश श्रीमाली निवासी मैन रोड पंचरत्न काम्प्लेक्स के पास से 510 ग्राम चरस बरामद की गयी है। दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि हर्षित कार लेकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसी प्रकार हिरणमगरी थाना पुलिस ने सबसिटी सेण्टर से अपने कब्ज़े में अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक रखने के मामले में सुरेश रेगर पिता नारायण रेगर निवासी पोटला थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा हाल मुकाम लालमगरी सेक्टर 7 को गिरफ्तार किया है। सुरेश के पास से 3.220 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गयी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News