महिला डॉक्टर और एजेंट पर IVF सेंटर में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप
उदयपुर 8 जनवरी 2026। अवैध भ्रूण लिंग जांच के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। PCPNDT टीम ने IVF सेंटर पर छापा मारकर महिला डॉक्टर और एक महिला दलाल पर आरोप है कि भ्रूण लिंग जांच के बदले 35 हजार रुपये लिए गए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की PCPNDT टीम ने गुरुवार को उदयपुर शहर के बीचोबीच निजी हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में डिकॉय कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि महिला दलाल गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाती थी। डिकॉय गर्भवती महिला को सेंटर बुलाया गया, जहां डॉक्टर ने पहले रुपये देने को कहा और फिर परिणाम बताने की बात कही। 30 हजार रुपये देने के बाद डॉक्टर ने कोख में बेटा होना बताया और भ्रूण को सही बताया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी डॉ. अमित यादव के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आवश्यक दस्तावेजों को सील कर दिया गया है। पीबीआई थाना पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एडिशनल एसपी डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने स्थानीय स्तर पर सत्यापन किया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत योजना बनाकर डिकॉय कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पूछताछ के दौरान गर्भवती महिला ने टीम को इशारे से पूरी जानकारी दी, जिसके बाद महिला और निजी हॉस्पिटल की संचालिका महिला डॉक्टर के मामले में आगे की जांच जारी है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #PCPNDT #IllegalSexDetermination #IVFCenter #HealthDepartment #SaveGirlChild #MedicalCrime #LawAndOrder
