हरियाणा में जोहड़ से हटेंगे अवैध कब्जे ! सिरे नहीं चढ़ा ये प्रस्ताव

 | 
हरियाणा में जोहड़ से हटेंगे अवैध कब्जे ! सिरे नहीं चढ़ा ये प्रस्ताव

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव में जोहड़ (तलाब) की जमीन पर अवैध कब्जों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद तोड़ने की प्रकिया जल्द शुरू होगी, इसको लेकर कई स्थानों पर सरकार द्वारा पैमाईश का काम शुरू हो गया है।

सूत्रों के अनुसार मन्त्री कृष्ण लाल पंवार के सुझाव को सरकार ने खारिज कर दिया है। इसलिए जोहड़ (तलाब) की जमीन पर बने अवैध निर्माण जल्द हटाये जायेगें। फिरनी व शामलाती जमीन पर भी अवैध निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है। अवैध निर्माण करने वालों पर जल्द होगी कार्रवाई। 

पंचायत मंत्री ने अवैध कब्जों को वैध करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ सका। अगर सरकार जोहड़ पर अवैध कब्जों को वैध मानती है तो फिरनी के अवैध कब्जे, गोचरान के अवैध कब्जों को भी वैध करने की मांग उठेगी जिसके कारण समाज में गलत संदेश जाएगा और अवैध कब्जाधारियों को बढ़ावा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने गांवों में वर्षा और नालियों के पानी को स्वच्छ करके संरक्षण करने के लिए जोहड़ों को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि यह तय करें कि किसी भी जोहड़ की भूमि पर कोई अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। 

मिली जानकारी के मुताबिक यदि किसी ने जोहड़ की भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण किया हुआ हैं तो उसकी पैमाइश करके तोड़फोड़ की जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News