अवैध पिस्टल मय ज़िंदा कारतूस समेत एक गिरफ्तार

उदयपुर गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बलीचा में नाकाबंदी की दौरान एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और ज़िंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त ने हथियार मध्यप्रदेश से खरीदना बताया है।

 | 

गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की तीस वर्षीय दिनेश गोराणा (लोहार) पिता रमेश गोराणा निवासी मोरवण थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश हाल निवासी 3/196 राहाबो कॉलोनी, हिरणमगरी सेक्टर 14 थाना गोवर्धन विलास उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से अवैध पिस्टल और ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस की अभियुक्त दिनेश गोराणा से पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगा रहा है की अभियुक्त दिनेश ने हथियार किस संदर्भ में ख़रीदा है। इसके पीछे उनका क्या प्रयोजन हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News