इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया

दाउदी बोहरा समुदाय ने कर्बला में अपने 72 साथियो के साथ शहीद हुए इमाम हुसैन (अ. स. ) का चेहलुम मनाया गया। सोमवार की रात को बोहरवाड़ी स्थित वजीहपुरा मस्जिद में मजलिस का आयोजन किया गया। हीँ शिया दाऊदी बोहरा जमात ने बोहरवाड़ी स्थित मोहियदपूरा मस्जिद, खारोल कॉलोनी स्थित बुरहानी मस्जिद, खांजीपीर स्थित लुक़मानी मस्जिद, मुल्ला तले स्थित सैफी मस्जिद में चेहलुम की मजलिस आयोजित किया

 | 
इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया
दाउदी बोहरा समुदाय ने कर्बला में अपने 72 साथियो के साथ शहीद हुए इमाम हुसैन (अ. स. ) का चेहलुम मनाया गया। सोमवार की रात को बोहरवाड़ी स्थित वजीहपुरा मस्जिद में मजलिस का आयोजन किया गया।
दाउदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया कि मजलिस की सदारत मुल्ला पीर अली साहब ने की जबकि मुल्ला अली असगर खिलौनावाला ने  इमाम हुसैन की क़ुरबानी का ज़िक्र किया, मजलिस में मुश्ताक़ हुसैन जरी वाला एंड पार्टी, असरार अहमद जावरिया वाला और पार्टी, मुजम्मिल मुजाहिर और पार्टी, मोइज अली और पार्टी, सरफ़राज़ मुहिब आदि ने मर्सिया पढ़ कर इमाम हुसैन और अहले बैत को याद किया।
इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया
आज दिन में 12 बजे वजीहपुरा मस्जिद में वाअज़ भी रखी गयी एवं शाम को बोहरवाड़ी स्थित जमाअत खाने में चेहलुम की सामूहिक नियाज़ का आयोजन भी किया गया। वहीँ शिया दाऊदी बोहरा जमात ने बोहरवाड़ी स्थित मोहियदपूरा मस्जिद, खारोल कॉलोनी स्थित बुरहानी मस्जिद, खांजीपीर स्थित लुक़मानी मस्जिद, मुल्ला तले स्थित सैफी मस्जिद में चेहलुम की मजलिस आयोजित कर इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए 72 साथियो की शहादत में वाअज़, नौहाख्वानी और मातम किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News