पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का अलर्ट, 39 दिन स्कूल रहेंगे बंद, दफ्तरों का भी बदला समय
Udaipur Times, Punjab-Chandigarh News : पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक पंजाब और चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आज से लू का प्रभाव शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद 25, 26 और 27 मई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में लू चलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 मई के लिए मौसम विभाग ने गरज-चमक और 40 से 50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है। इसके चलते पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। वहीं, चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। Punjab-Chandigarh News
मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में आयोजित किए जा रहे समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। CCPCR ने कहा है कि समर कैंप के दौरान बच्चों को केवल सुरक्षित और ठंडे वातावरण में ही गतिविधियों में शामिल किया जाए। Punjab-Chandigarh News
समय बदला
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर डेढ़ बजे बंद होंगे। स्कूलों के आदेश सभी कक्षाओं के लिए होंगे। यह आदेश सोमवार यानी 25 मई से लागू होंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। Punjab-Chandigarh News
गर्मी की छुट्टियां
मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी करणे के बाद चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 23 मई से 30 जून 2026 तक रहेंगी (कुल 39 दिन)। हालांकि 29 और 30 जून को शिक्षक स्कूल आएंगे।
