हरियाणा के हिसार-गुरुग्राम समेत 19 जिलों में IMD का अलर्ट ! अगले 3 घंटे में होगी जबरदस्त बरसात
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज आज बदल गया है। जैसा की आज हम सुबह से आपको खबरों के माध्यम से बता रहें है की आज तेज तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने वाली है, ठीक वैसा ही हो रहा है। आज पिछले कुछ घटों में रेवाड़ी, सिरसा और फतेहाबाद जिले में बारिश-आंधी के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है।
हाल ही में मौसम ने अब 19 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से जूझ हरियाणा में आज अचानक मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। Haryana Weather
मौसम विभाग ने हाल में नई मौसम रिपोर्ट जारी करते हुए जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी में तेज धूल भरी हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। Haryana Weather
आज दिन में नौ तपा का असर देखने को मिला लेकिन शाम होते होते आज मौसम ने करवट लेकर बारिश की जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 28.05.2026 @ सांय 6.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी जिलों में तेज धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित
राजस्थान की सीमा से सटे नाथुसरी चोपटा क्षेत्र में भारी आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है, वहीं दूसरी तरफ रेवाड़ी में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। Haryana Weather तूफान के कारण पहले से बिजाई की गई नरमा और कपास की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
