हरियाणा के कई जिलों में IMD का अलर्ट ! अगले 3 घंटे में होगी जबरदस्त बारिश

 | 
हरियाणा के कई जिलों में IMD का अलर्ट ! अगले 3 घंटे में होगी जबरदस्त बारिश

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है आइए जानते है आज मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के किन जिलों में अगले तीन घंटे में जबरदस्त बरसात होने वाली है। देखें नई मौसम रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 15.06.2026 @ दोपहर बाद 2.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे हांसी, चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश संभावित।

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  17 जून  तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई व वातावरण में नमी होने से गरजचमक व धूलभरी हवाएं चलने के साथ  कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु ज्यादा बारिश की संभावना नहीं लग रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News