हरियाणा-राजस्थान समेत 7 राज्यों में IMD की चेतावनी! 3 दिन भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि

 | 

Aaj Ka Mousam 20 May 2026, आज का  मौसम, आज 20 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

चलिए जानते है आज 20 मई बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

देशभर में लगातार बढ़ता तापमान सिरदर्द बनता जा रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों में गर्मी और लू ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादलों की आवाजाही रहेगी। इधर, समूचे उत्तर भारत में सूरज की तपिश बढ़ेगी और दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू का अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश को लेकर की गतिविधियां होने के चांस नहीं हैं। Aaj Ka Mousam

इस बीच IMD ने दक्षिण भारत के तटीय भागों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा, जिससे तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना और पश्चिमी घाट के हिस्सों पर आंधी तूफान के साथ मानसूनी बारिश होने की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की मौसमी गतिविधियां जारी हैं। हालांकि, अब देश के विभिन्न हिस्सों पर हीटवेव का सिलसिला तेज हो गया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड समेत राज्य के अधिकांश जिलों में लू का अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 19 से 22 मई के दौरान प्रदेश के कई हिस्से तेज गर्मी और हीटवेव से झुलसते नजर आएंगे। Aaj Ka Mousam

इसके बाद मौसम में मामूली तब्दीली से बादलों की आवाजाही रहेगी, जिससे मौसम में बदलाव आएगा और बूंदाबांदी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। 

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम काफी गर्मी प्रतीत हो रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी से त्वरित राहत मिलेगी। खासकर, उत्तर पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। Aaj Ka Mousam

IMD के मुताबिक, पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, जहानाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और शिवहर में आंधी-पानी और ठनका का अलर्ट है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से गर्मी की ओर शिफ्ट हो रहा है। सुबह से तेज धूप की तपिश ने हाल-बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि शहर के अधिकांश भागों पर भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण पॉल्यूशन के लेवल पर कमी देखी गई है। Aaj Ka Mousam

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा और पंजाब में बादलों से आग बरस रही है। IMD के मुताबिक, सुबह होते ही सूरज की तपिश से हाल-बेहाल हो रहा है। खासकर, नारनौल, सिरसा, जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत कई जिलों में तेज गर्मी के साथ लू की गतिविधियां जारी हैं। बुधवार को अधिकतम पारे में और बढ़ोतरी के संकेत हैं। Aaj Ka Mousam

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के अधिकतर जिलों में सूरज की तपिश और भीषण गर्मी से हाल-बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश जगहों पर तेज, धूल भरी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 19 से 22 मई के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी सतही हवाएं यानी लू चलेगी। पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में दिन के साथ रात्रि में लू चलने का अलर्ट है। 

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में पिछले दिनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय रहने से मौसम सुहावना रहा, लेकिन अब सूरज की तल्खियां बढ़ती जा रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अब भीषण गर्मी और लू को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पहाड़ी भागों पर 20 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अंधड़ चलने और बारिश के साथ ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है। Aaj Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 से 24 मई के बीच पर्वतीय हिस्सों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में मामूली कमी आ सकती है। लोगों को गर्मी का एहसास होगा। कमोबेस ऐसा ही मौसम जम्मू-कश्मीर के हिस्सों पर दिखाई देगा। घाटी पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही तो मैदानी भागों पर तेज गर्मी परेशान करेगी। Aaj Ka Mousam

केरल, कर्नाटक में आंधी-तूफान का अलर्ट

दक्षिण भारत में एक तरफ तापमान बढ़ रहा है तो तटीय भागों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से चक्रवाती परिसंचरण के कारण केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के समुद्री हिस्सों पर तेज 60 से 70 किमी. की रफ्तार वाली हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। 

पश्चिमी घाट के हिस्सों पर भी मौसम खराब रहने के कारण लोगों को गर्मी से मामूली राहत है। हालांकि, ऊपरी हिस्सों पर तेज गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया। Aaj Ka Mousam

पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा इत्यादि के कुछ हिस्सों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रहने के कारण आंशिक तौर पर बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News