272 करोड़ में यहां लगेगा IMLC ! स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, जाने सरकार का पूरा प्लान ?

 | 
272 करोड़ में यहां लगेगा IMLC ! स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, जाने सरकार का पूरा प्लान ?

Udaipur Times, New Delhi : उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रु272.25 करोड़ की लागत से इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। क्लस्टर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास विकसित किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

कारोबार और उद्योगों के लिए तैयार होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

सरकार का उद्देश्य सुल्तानपुर में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और कारोबार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। क्लस्टर विकसित होने के बाद उद्योगों को जमीन और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नजदीक होने से तैयार माल की आवाजाही और कच्चे माल की सप्लाई में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे जिले में नए उद्योग स्थापित होने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।

जल्द शुरू होगी निर्माण एजेंसी चुनने की प्रक्रिया

मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के लिए निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित की जाएगी। एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्लस्टर के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।

यूपी में आएगा रु 2,901 करोड़ से ज्यादा का निवेश

औद्योगिक विकास से जुड़े एक अन्य फैसले में सरकार ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत आठ विशाल श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LOC) जारी करने की मंजूरी दी है।

इन आठ औद्योगिक इकाइयों के जरिए प्रदेश में करीब रु 2,901.97 करोड़ का निवेश आने का अनुमान है। इन इकाइयों को नीति के तहत शुद्ध राज्य GST और पूंजीगत सब्सिडी जैसे प्रोत्साहनों का लाभ मिल सकेगा।

निवेश बढ़ाने पर सरकार कारहेगा पूरा  फोकस

सरकार के मुताबिक, सुल्तानपुर में IMLC और बड़े औद्योगिक निवेश से प्रदेश में विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे नए कारोबार शुरू होने के साथ निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की योजना से सुल्तानपुर को औद्योगिक हब के तौर पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News