निषेध क्षेत्र में होने वाले निर्माण पर तत्काल कार्यवाही करें: जिला कलक्टर
जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने अधिकारियों से निर्माण निषेध क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यो पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा है। जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेयजल, विद्युत, नगर परिषद्, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास प्रन्यास, आदि विभागों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने अधिकारियों से निर्माण निषेध क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यो पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा है। जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेयजल, विद्युत, नगर परिषद्, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास प्रन्यास, आदि विभागों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने बैठक में नगर विकास प्रन्यास, नगर परिषद् एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत धार्मिक स्थलों को अन्यत्र स्थापित करने की प्रस्तृत सूची पर कहा कि वे इनको 5 श्रेणियों में सूचीबद्घ करें। नगर विकास प्रन्यास द्वारा 12 एवं नगर परिषद् द्वारा 40 धार्मिक स्थानों की सूची तैयार की है जिन्हे अन्यत्र स्थापित किया जाना है। कैरीबेग्स की रोकथाम पर उन्होंने प्रदुषण नियन्त्रण मण्डल, नगर परिषद् तथा सभी उपखण्ड अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस पर प्रभावी कार्यवाही करें।
शहर की झीलों के पानी की अधिकतम भराव सीमा की पैमूदगी पर जल संसाधन विभाग के अधिक्षण अभियन्ता ने बताया कि विभाग द्वारा 5 तालाबों पर मुटाम लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि नगर विकास प्रन्यास द्वारा 17 तालाबों मुटाम लगाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के पारित आदेश की अनुपालना में बीसलपुर एवं जयसमन्द के केचमेन्ट एरिये के बहाव क्षेत्र में डीमारकेशन के लिए 126 लाख रुपये के प्रस्ताव तैयार किये गए हैं। जिला कलक्टर ने आयड से पक्के अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध मे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। कोषाधिकारी ने बैठक में बताया कि इन्दिरा गांधी वृद्घावस्था पेंशन योजना में लक्षित 32 हजार 624 में से अक्टूबर माह तक 20 हजार 150 पीपीओ जारी किये जा चुके हैं। जिला कलक्टर ने पेंशनरों को शीघ्र पेंशन भुगतान को इसके लिए आधारकार्ड एवं इलेक्ट्रोनिक मनीऑर्डर प्रणाली पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
जिला कलक्टर ने झीलों में कपड़े धोने पर पूर्ण रूप से पाबन्दी लगाने एवं इस पर सख्त कार्यवाही करने के लिए नगर परिषद् आयुक्त से कहा कि वे इस सम्बन्ध में कडी कार्यवाही करें। जिले में मौसमी बीमारी की रोकथाम एवं बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो, की भी समीक्षा की। उन्होंने खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम के लिए चल प्रयोगशाला द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को और प्रभावी रूप से करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन, फर्निचर की उपलब्धता आदि कि जानकारी ली उन्होंने इन केन्द्रों को बहुउपयोगी केन्द्रों के रूप में बनाने के लिए मिनी बैंक एवं सीएससी की सेवाएं भी लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में इसके अलावा सुगम पोर्टल एवं हेल्पलाईन में दर्ज प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) मो.यासीन पठान, जिला रसद अधिकारी एम.एल.चौहान, नगर परिषद् आयुक्त सत्यनारायण आर्चाय, नगर विकास प्रन्यास सचिव डा.आर.पी.शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।