एक लाख सीड बाॅल विसर्जित किये
उदयपुर 10 अगस्त 2019 । रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर पन्ना द्वारा आज उबेश्वर महादेव की पहाड़ी के ढलानो में एक लाख सीड बाॅल विसर्जित कर आजादी के जश्न की शुरूआत की।

उदयपुर 10 अगस्त 2019 । रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर पन्ना द्वारा आज उबेश्वर महादेव की पहाड़ी के ढलानो में एक लाख सीड बाॅल विसर्जित कर आजादी के जश्न की शुरूआत की।
क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि रोटरी क्लब पन्ना पिछले तीन माह से ये सीड बाॅल तैयार कर रहा था। आज पन्ना की टीम द्वारा पहाड़ियों की ढलानो में जहा बारीश के चलते नमी थी, उन्हीं स्थानों पर रोटरी मित्र निखिल सेन व उनके साथियों द्वारा तीन माह के अथक प्रयासों से तैयार की गई सीड बाॅल को विसर्जित किया गया।
उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर जंगल तेज गति से समाप्त होते जा रहे है। पृथ्वी पर 7 अरब हेक्टर क्षेत्र में जंगल फैले हुए थे, अब वर्तमान समय में वो जंगल 2 अरब हेक्टर तक सिमित हो गये है। इन्सान कंक्रिट के पहाड़ खडे़ कर रहा है और प्रकृति को नष्ट कर रहा है ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन प्रकृति इन्सान को नष्ट कर देगी।
क्लब पिछले एक माह से पौधा रोपण, पौधे वितरण, काॅम्पलेक्स गार्डन, इन्टेरियर प्लान्ट वितरण के साथ जन जागृति अभियान चला रहा है। एक लाख से ज्यादा सीड बाॅल का तेरा जुझको अर्पण प्रोजेकट के तहत विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर रोटरी के राजेश शर्मा, भानुप्रताप सिंह धायभाई, राकेश सेन, प्रवीण जोशी, अब्बास मियाजी, महेश सेन, आशीष पोरवाल व निखिल सेन द्वारा बडे़ उत्साह के साथ हाथो में तिरंगे लेकर देश हित में प्रकृति की रक्षा व जंगल के विस्तार के लिए प्रकृति की गोद में बीज विसर्जित किये गये। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।