एक्शन उदयपुर में तहत इम्पेटस संस्था ने निखारा सरदारपुरा पार्क
जिला प्रशासन द्वारा आमजन के सहयोग एवं सुझाव से उदयपुर शहर को स्वच्छ, खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के सरदारपुरा पार्क को इम्पेटस संस्था के सदस्यों ने संवारा।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन के सहयोग एवं सुझाव से उदयपुर शहर को स्वच्छ, खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के सरदारपुरा पार्क को इम्पेटस संस्था के सदस्यों ने संवारा।
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि इम्पेटस संस्थान के स्वंयसेवकों ने पार्क का सौदंर्यीकरण करते हुए पार्क मे बिखरे कचरे लकडी एवं कांच के टुकडे तथा प्लास्टिक की घरेलु अनुपयोगी सामग्री एवं दिवार के सहारे पड़ी गन्दगी एवं कचरे को इकट्ठा कर निस्तारित किया। पार्क के मनोहारी रंग से आकर्षक बनाते हुए नवीन प्राकृतिक परिदृश्य देने का प्रयास किया गया। इस कार्य में इम्पेटस संस्थान की अध्यक्ष मंजु लक्ष्मी के नेतृत्व में निशांत शर्मा, दिग्विजय सिंह, साविया रजा, टीना जैन, शानु जैन, शैली,लक्षिता, आयुष्मान, लवली आदि ने सहभागिता निभाई।
श्री दवे ने बताया कि एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण तथा व्यवस्थित करने हेतु आमव्यक्ति द्वारा ‘‘एक्शन उदयपुर मोबाइन एप‘‘ पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी फोटो सहित एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क कर ये कार्य संपादित किये जाएंगे। साथ ही एक्शन उदयपुर कार्यक्रम सम्बन्धी कार्यो की जानकारी फेसबुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती हैं।
